उदयपुर। अपनी मांगों को लेकर स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर के कर्मचारी बुधवार को हड़ताल करेंगे। इस कारण एसबीबीजे की सभी शाखाएं बंद रहेंगी। इसी क्रम में मंगलवार दोपहर बैंक तिराहे पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।
एम्पलॉयज यूनियन के अनुसार मांगों को लेकर अगस्त में भी प्रदर्शन किया गया था। इसके बाद आश्वासन मिला था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी कारण आज प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में बुधवार को बैंकों में हड़ताल रहेगी। एसबीबीजे की किसी शाखा में कामकाज नहीं होगा।
doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.


© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2026. All rights reserved.