विद्यापीठ में पीएचडी प्रवेश परीक्षा 30 को

BY — December 18, 2013

आवेदन की अंतिम तिथि 24 दिसम्बर

jrnvuउदयपुर. जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ की ओर से पीएचडी प्रवेश परीक्षा का आयोजन आगामी 30 दिसम्बर को होगा। दो पारियों में होने वाली परीक्षा में पहला पेपर रिसर्च एप्टीट्यूट और करंट अफेयर्स पर तथा दूसरा पेपर विषय आधारित होगा।

परीक्षा का आयोजन विद्यापीठ के डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में 30 दिसम्बर को सुबह 10 बजे से होगा। परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 दिसम्बर है। रजिस्ट्रर डॉ. प्रकाश शर्मा ने बताया कि पीएचडी परीक्षा के लिए एक  हजार रुपए फीस निर्धारित की गई है।
आरक्षित वर्ग को 5 फीसदी छूट : डॉ. शर्मा ने बताया कि पीजी के विषय में 55 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाला ही इस परीक्षा के योग्य  होगा। इसके अतिरिक्त एसटी एससी और शारीरिक रूप से विंकलांग अभ्यर्थियों को 5 फीसदी की छूट दी जाएगी।
इन विषयों में पीएचडी : मैनेजमेंट, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, अकाउंटिंग, सोशियोलॉजी, इंगिलश, हिस्ट्री, ज्योग्राफी, इकॉनोमिक्स, आर्कियोलॉजी, संस्कृत, कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, एज्यूंकेशन, सोशल वर्क विषयों के लिए प्रवेश परीक्षा होगी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *