Header Banner

गीत-नृत्यों पर थिरकीं छात्राएं ‘पनिहारिन’ में

BY — December 18, 2013

गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में वार्षिकोत्सव

181208उदयपुर। गुरु नानक कन्या स्नात्कोत्तर महाविद्यालय में आयोजित पांच दिवसीय रंगारंग वार्षिकोत्सव के तीसरे दिन बुधवार को मुख्य अतिथि अमरपाल सिंह पाहवा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कायर्क्रम का आगाज किया। इसके बाद एकल पाश्चात्य, लोक नृत्य, समूह गान व एकल गान प्रतियोगिताओं की धूम रही।

181211181209प्राचार्य प्रो. एन.एस राठौड़ ने बताया कि महाविद्यालय रंगमंच पर छात्राओं ने मोहक व आकर्षक प्रस्तुतियॉं दी। एकल गान प्रतियोगिता में रंजना गर्ग ने इन आंखों की मस्ती के.. गीत गाकर मधुर स्वर लहरियां बिखेरी। दीपिका मीणा ने म्हारी बाजूबंद.. लोकगीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोक समूह नृत्य प्रतियोगिता में नेहा पानेरी एवं समूह नृत्य में म्हारी बाजूबंदी री लूम उलझी उलझी जाय… गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। चंद्रकला सुथार एवं समूह ने सागर पाणी भरवां जाऊ सा नजर लग जाय.. गीत पर आकर्षक नृत्य कर श्रोताओं को नृत्य करने पर विवश कर दिया। परिणामों के तहत एकल गान प्रतियोगिता में वंदना गुर्जर, वर्षा शर्मा व महक सनाढ्य क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहा। लोक समूह नृत्य में नेहा पानेरी एवं समूह प्रथम स्थान पर रही।
181210181212प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. ऋतु भटनागर, रीनि माथुर व डॉ. प्रगति चूंडावत थी। मुख्य अतिथि अमरपाल सिंह पाहवा ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मौलिकता से व्यक्तित्व का सर्वागीण विकास संभव है। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रभारी अनुराधा मालवीया ने कार्यक्रम का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। डॉ. अनिल कोठारी, विनिता वर्मा ने कार्यक्रम निर्माण में सहयोग दिया। संचालन अनिल चतुर्वेदी, नेहा भटट् व पूर्वी दानी ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply