वैश्य महासम्मेलन के नवनिर्वाचित विधायकों का होगा सम्मान

BY — December 18, 2013

कवि सम्मेलन भी होगा अगले वर्ष

UN Logo-newउदयपुर। उदयपुर जिला वैश्य महासम्मेलन की ओर से नवगठित विधानसभा में प्रदेश के वैश्य महासम्मेलन के समस्त नवनिर्वाचित विधायकों का सम्मान समारोह शीघ्र ही उदयपुर में होगा।

उदयपुर जिला वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष अनिल नाहर ने बताया कि जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। उन्होनें बताया कि इसके अलावा जनवरी माह में एक क्रिकेट प्रतियोगिता, महिला प्रकोष्ठ की ओर से सितौलिया का आयोजन, उदयपुर जिला महासम्मेलन की डायरेक्ट्री व कलेण्डर का प्रकाशन किया जाएगा। सचिव के. एम. जिन्दल ने बताया कि आगामी वर्ष में जिला महासम्मेलन की ओर से विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कोषाध्यक्ष प्रकाश चेचाणी ने बताया कि बैठक में वैश्य महासम्मेलन की भी उप जातियों के मध्य अन्तराजातिय विवाह कराये जाने पर बल दिया गया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *