निर्भया को भी याद किया ‘पनिहारिन’ में (pics)

BY — December 19, 2013

पनिहारिन में लोक व पाश्चात्य नृत्यों की धूम

191211उदयपुर। गुरूनानक कन्या स्नात्कोत्तर महाविद्यालय द्वारा आयोजित पांच दिवसीय रंगारंग वार्षिकोत्सव पनिहारिन के चौथे दिवस गुरुवार को आयोजित एकल लोक नृत्य, युगल नृत्य व सामूहिक पाश्चात्य नृत्य प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने लोक परम्पराओं के रंग बिखेरते हुए राजस्थान की संस्कृति का जीवंत प्रदर्शन किया।

191212191213191209प्राचार्य प्रो. एन.एस. राठौड़ ने बताया कि मुख्य अतिथि अमरपाल सिंह पाहवा ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ सह-शैक्षणिक प्रतिस्पर्द्धाओं के माध्यम से व्यक्तित्व का निर्माण किया जाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में एकल लोकनृत्य प्रतियोगिता में वंदना गुर्जर ने नीम की निंबोली म्हाने प्यारी लागी… गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर दर्शक छात्राओं को झूमने पर विवश कर दिया। मिताली भावनानी ने केसरिया बालम पधारो नी म्हारे देस … गाने पर जोरदार नृत्य कर पूरे पांडाल में धूम मचा दी।  नेहा पानेरी व समूह ने मोरनी बागां में बोले आधी रात मां… गाने पर राजस्थानी रंगों की छटा बिखेर कर सभी का मन मोह लिया। फूल सोनी ने म्हारे हिवड़े  रो हार टूटयो सा… गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत प्रस्तुत किया। विनायक एवं समूह ने गणेश वंदना का अनूठा नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण में जोश का संचार कर दिया।
191210191215सुरभि दानी ने किसी डिस्को में जाए … पाश्चात्य गीत पर दर्शकों को नृत्य करने हेतु मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रभारी अनुराधा मालवीया, डॉ. मीनल कोठारी, विनिता वर्मा, छात्रसंघ अध्यक्ष स्नेहा बागड़ी व सांस्कृतिक सचिव अल्काश्री देवड़ा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के निर्णायक डॉ. अंजू जैन, डॉ. मेधा वैश्य व दीक्षा शर्मा थी। सांस्कृतिक प्रभारी अनुराधा मालवीया ने बताया कि शुक्रवार को मिस पनिहारिन के लिए विभिन्न चरणों में प्रतियोगिताएं आयोजित होगीं तथा मिस पनिहारिन का चयन किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन अनिल चतुर्वेदी ने किया व धन्यवाद डॉ. मीनल कोठारी ने दिया। गुरू नानक कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एन. एस. राठौड़ ने बताया कि समापन समारोह के मुख्य अतिथि मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलपति आई.वी. त्रिवेदी होंगे।

191214

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *