Header Banner

जेआरएफ एवं लेक्चरशिप की CSIR परीक्षा 22 को

BY — December 20, 2013

mpuat-logoउदयपुर। वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद, मानव संसाधन विकास समूह नई दिल्ली द्वारा आयोजित जेआरएफ एवं लेक्चरशिप पात्रता हेतु संयुक्त सीएसआईआर यूजीसी परीक्षा (नेट) दिसम्बर 2013 का आयोजन 22 दिसंबर को दो पारियों में होगा।

राजस्थान कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता एवं समन्वयक डॉ. एस॰ आर॰ मालू ने बताया कि यह परीक्षा सात केन्द्रों पर होगी जिसमें लाइफ साइंस, अर्थ साईन्स एवं मेथेमेटिकल साइन्स की परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक तथा फिजीकल साइन्स, केमिकल साइंस व इंजीनियरिंग साइंस की परीक्षा दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी। इसमें राजस्थान कृषि महाविद्यालय में विंग ’ए’ में 925 व विंग ’बी’ में 423, फतह स्कूल में 1000 बीएनपीजी विंग ’ए’ में 1000, विंग ’बी’ में 913, गुरु नानक सीनियर सैकण्डरी स्कूल में 500 व सीटीएई कॉलेज में 652 कुल 5413 परीक्षार्थी भाग लेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply