उधर शपथ, इधर आतिशबाजी, उस तरफ ‘भय’

BY — December 20, 2013

भींडर को पार्टी में लेने की चर्चाएं आम

201204उदयपुर। राज्यक सरकार के केबिनेट मंत्रियों में शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया को शामिल करने पर जहां उनके समर्थकों की खुशी संभाले नहीं संभल रही है वहीं विरोधियों में अंदर ही अंदर एक भय भी है। उधर शपथ ग्रहण हुआ और इधर समर्थकों ने नानालाल बया के नेतृत्व  में सूरजपोल पर आतिशबाजी की।

201212कुछ दिनों पूर्व कटारिया ने स्वयं ही कहा था कि मेरी किसी से व्यक्तिगत दुश्मतनी नहीं है। उधर कांग्रेस ने केबिनेट में दागी मंत्रियों को शामिल करने तथा मेवाड़ से दो ही विधायकों को शामिल करने की आलोचना करते हुए समुचित प्रतिनिधित्व देने की मांग की है। सुबह जयपुर में हुए शपथ ग्रहण समारोह में उदयपुर से कई भाजपा पदाधिकारी पहुंचे। यहां से पूर्व प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर, शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, देहात जिलाध्यक्ष सुन्दरलाल भाणावत, महापौर रजनी डांगी, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, गिर्वा मण्डल अध्यक्ष तख्तसिंह शक्तावत आदि ने कटारिया सहित सभी केबिनेट मंत्रियों को बधाई व शुभकामनाएं दीं। उधर शपथ ग्रहण हुआ और इधर सूरजपोल पर पूर्व पार्षद एवं कटारिया के विश्वधस्तण नानालाल बया के नेतृत्वर में आतिशबाजी की गई। चुनाव में कटारिया के विरोध में जिन लोगों ने काम किया था। उनमें वल्लबभनगर से भाजपा के बागी के रूप में जीते निर्दलीय विधायक रणधीरसिंह भींडर के पार्टी में आने की चर्चाएं भी आम हैं। मेवाड़ में कटारिया का विरोध करने के बाद अब उनके तारणहार भींडर ही हैं जिनका दामन थाम कर वे आगे बढ़ेंगे। सूत्रों का यह भी कहना है कि भींडर को लोकसभा चुनाव के पहले पार्टी में ले लिया जाएगा।
201205सामर ने बताया कि कटारिया रविवार को मंत्री बनने के बाद पहली बार उदयपुर आएंगे। सुबह 6 बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगे जहां कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन किया जाएगा। 23 दिसम्बर को उदयपुर शहर में कटारिया का भव्य विजयी जुलूस निकाला जाएगा।
उदयपुर शहर से कई भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने कटारिया के केबिनेट मंत्री बनने पर हर्ष व्यक्त किया एवं आतिशबाजी की। भाजपा पदाधिकारी एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष रमेश जीनगर, प्रभारी प्रहलाद चौहान, मीडिया सहप्रभारी राकेश शर्मा, ओबीसी प्रभारी देवेन्द्र साहू, मण्डल अध्यक्ष नानालाल बया, शंभूलाल जैन, भैरूसिंह देवड़ा, ओम चित्तौड़ा, भंवर पालीवाल, दिनेश गुप्ता ने भी कटारिया के मंत्री बनने पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाईयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यतक्ष जिनेन्द्र शास्त्री ने बताया कि उनके नेतृत्व में जयेश चम्पावत, इरशाद चैनवाला, जितेश कुमावत, मोहन डांगी, जितेन्द्र मारू आदि ने कटारिया के निवास पर माल्यार्पण कर, मेवाडी़ पगडी़ पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट स्वागत किया।
दागियों को मंत्री बनाया : मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के 7 दिन बाद मंत्रिमण्डल गठन में वसुन्धरा राजे द्वारा सीबीआई द्वारा सोहराबुदीन एनकाउन्टर के आरोपी गुलाबचन्द कटारिया एवं सीबीआई के अन्य आरोपी राजेन्द्र राठौड़ को केबिनेट मंत्री बनाने पर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालसिंह झाला, प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली, महामंत्री भगवतीलाल खटीक, उपाध्यक्ष रामलाल गायरी, हरिसिंह झाला, सचिव कमलसिंह चौधरी, देवेन्द्रसिंह शक्तावत आदि ने कहा कि दागियो को मंत्री बनाकर भाजपा की कथनी और करनी आम जनता के सामने आ गई है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *