उदयपुर। प्रभु यीशु मध्यरात्रि को जन्मन लेंगे। इससे पूर्व करीब 10 दिन से क्रिश्चियन परिवारों में त्योहार मनाया जा रहा है। बुधवार को क्रिसमस धूमधाम से मनाया जाएगा। सुबह चर्च में विशेष आराधना होगी।

गत करीब दस दिन से क्रिसमस के आयोजन हो रहे हैं। घरों में केरॉल गायन हो रहा है। घरों को रोशनी, रंग-बिरंगी पन्नियों, क्रिसमस ट्री, चरनी से सजाया गया है। केक सहित विशेष पकवान बनाए गए हैं। शहर के विभिन्नं गिरजाघरों में सुबह विशेष आराधना के बाद नवजात बच्चों का नामकरण होगा। केक खिला, मेरी क्रिसमस कहकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी जाएंगी।
doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.


© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2026. All rights reserved.
