Header Banner

सम्मान, समीक्षा एवं संकल्प सम्मेलन

BY — December 26, 2013

नेहरू के जन्मदिन पर वर्ष भर होने वाले कार्यक्रमों का होगा शुभारम्भ

congressउदयपुर। विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक संगठन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 129वें स्थापना दिवस पर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा वरिष्ठ कांग्रेसजनों का सम्मान एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम 28 दिसम्बर को सुबह 11 बजे आरएमवी सभागार सूरजपोल पर होगा।

प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने बताया कि जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा चुनाव 2013 में परिणामों पर मंथन के साथ ही जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी होगी। श्रीमाली ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2014 की तैयारियों को लेकर जिलाध्यक्ष पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों में नये जोश व उत्साह का संचार करते हुए संकल्प दिलाएंगे।
कार्यक्रम में प्रत्येक ब्लॉक से दो वरिष्ठ कांग्रेसजनों तथा पूर्व जिलाध्यक्षों एवं वरिष्ठ नेताओं का सम्मान देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला करेंगे। स्थापना दिवस कार्यक्रम के साथ ही अखिल भारतीय कांग्रेस के निर्देशानुसार प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू के 125वें जन्म दिवस (14 नवम्बर 2013) पर वर्षभर आयोजित होने वाले कार्यक्रमो की शुरूआत की जायेगी। श्रीमाली ने बताया कि बैठक में केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास, उदयपुर सांसद रघुवीरसिंह मीणा, झाड़ोल विधायक हीरालाल दरांगी एवं विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी, ब्लॉक अध्यक्ष सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply