शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर फोड़ा हार का ठीकरा

BY — December 27, 2013

कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों ने बुलाई बैठक

271207उदयपुर। विधानसभा चुनाव में उदयपुर में कांग्रेस की जबरदस्त हार का ठीकरा विरोधी गुट के लोगों ने आज भंडारी दर्शक मंडप में बैठक कर जिलाध्यक्ष के सिर पर फोड़ दिया। बैठक में विरोधी गुट के लोगों ने जिलाध्यक्ष पर चुनाव में पार्टी विपरीत काम करने तक का आरोप लगाया।

271208271210शहर जिला कांग्रेस के दोनों ब्लॉक अध्यक्षों ने शहर कांग्रेस के अस्थायी कार्यालय के बजाय भंडारी दर्शक मंडप में बैठक बुलाई। इसमें पहुंचे गुट विशेष के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाडि़या का जमकर विरोध जताते हुए आरोप लगाए। इनका कहना था कि जिलाध्यक्ष ने चुनाव में प्रत्याशी के विरोध में काम किया। चुनाव के प्रत्याशी रहे दिनेश श्रीमाली ने नाम नहीं लेते हुए कहा कि उनके प्रचार में राज बब्बर एक मिनट के लिए आए। केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास एक बार आईं। इनके अलावा और कोई नहीं आया।
271209हर चुनाव में प्रत्याशी की दावेदारी जताने वाले चन्द्र सिंह कोठारी ने कहा कि जिलाध्यक्ष ने शहर की गलियों से दूरी बनाए रखी। बैठक में ब्‍लॉक अध्‍यक्ष मुजीब सिद्दीकी, पूरण मेनारिया, गोपाल शर्मा, दिनेश दवे, महिला कांग्रेस अध्यक्ष चंदा सुहालका, के के शर्मा, गणेश राजोरा, शराफत खान, गणेश डागलिया, वीरेन्द्र  वैष्ण्व, सुधीर जोशी सहित कई नेता व पदाधिकारी मौजूद थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *