Header Banner

फोटो जर्नलिस्ट तारा को एमएफआई अवार्ड

BY — December 27, 2013

कुएं में पड़े भ्रूण के मार्मिक फोटो ने पाया स्थान

271201उदयपुर. उदयपुर के फोटो जर्नलिस्ट ताराचंद गवारिया को राष्ट्रीय एमएफआई अवार्ड से नवाजा गया है। गत 23 दिसंबर को मुंबई के नेशनल स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया के एंपरर हॉल में हुए समारोह में केंद्रीय मंत्री वयालार रवि व सुप्रसिद्ध फोटो जर्नलिस्ट पद्मश्री रघु राय ने ये सम्मान प्रदान किया।

वर्ष 2012 में उदयपुर के बेड़वास के पास एक कुएं में पड़े भ्रूण के मार्मिक फोटो पर पुरुस्कार स्वरुप ट्राफी और 30000 नकद प्रदान किए। इस फोटो को जनरल न्यूज कैटेगरी में द्वितीय स्थान मिला। इस प्रतियोगिता में देश के 338 फोटो जर्नलिस्ट ने भाग लिया, जिनमे 8000 एंट्रियां आई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply