Header Banner

स्काउट गाइड का स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 29 को

BY — December 28, 2013

scout udaipurउदयपुर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड की ओर से तृतीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर रविवार दोपहर 1 से 3 बजे तक स्काउट गाइड प्रशिक्षण केन्द्र उदयनिवास ग्राम लकड़वास पर होगा।

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में स्काउटर गाइडर, रोवर रेंजर्स, स्काउटर्स गाइडर्स,कार्यकर्ताओं एवं आमजन रक्तदान करेंगे। सीओ (स्काउट) एम आर वर्मा, ने बताया कि मण्डल प्रशिक्षण केन्द्र उदयनिवास पर स्काउट्स गाइड्स शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें स्थानीय शिक्षक प्रशिक्षक संस्थान के 235 छात्र/छात्राध्यापिकाएं स्काउट-गाइड की विभिन्न कलाओं का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। संभागियों को दक्ष प्रशिक्षक द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply