शहर में तीन गुटों ने मनाया कांग्रेस का स्थापना दिवस

BY — December 28, 2013

281204उदयपुर। इधर कांग्रेस अपने 129 साल पूरे होने का देश भर में जश्न‍ मना रही है वहीं उदयपुर में दो के बजाय तीन गुटों में बंटी कांग्रेस ने भी अलग अलग कार्यक्रम किए। शहर जिला का कार्यक्रम अस्थायी कार्यालय आशीर्वाद गार्डन परिसर में हुआ वहीं ब्लॉक अध्यक्षों ने मोहता पार्क में किया। तीसरे गुट ने दोनों को एकजुट होने की सलाह देते हुए पहाड़ी बस स्टैण्ड पर कार्यक्रम का आयोजन किया।

सुबह 11 बजे शहर जिला कांग्रेस द्वारा दुर्गा नर्सरी स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कार्यक्रम हुआ। शहर अध्यक्ष नीलिमा सुखाडिया ने कांग्रेस का ध्वज फहराकर राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की। सांसद रघुवीर मीणा ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कहा कि कांग्रेस देश को तोड़ने नहीं, जोड़ने का काम करती है। सिद्धान्त एवं परम्परा के विरूद्ध काम करने वाले कांग्रेस के सच्चे सिपाही नहीं हो सकते। शहर अध्यक्ष नीलिमा सुखाडिया ने कहा कि विरोध करने वाले वे हैं जिन्हें  अपने मोहल्ले में ही कोई नहीं जानता।
281203कार्यकर्ताओं ने आह्वान किया कि संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर पार्टी के लिए कार्य करे एवं लोकसभा चुनाव की तैयारियों में पूरे जोश एवं उत्साह के साथ जुट जाए। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता देवीलाल जैन ने मरणोपरान्त देह दान की घोषणा की। कार्यक्रम में सभी कांग्रेसजनों द्वारा प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहरलाल नेहरू के 125 वें जन्मदिवस पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस मौके पर त्रिलोक पूर्बिया, दिलीप सुखाडिया, गणेश राजोरा, सुरेश श्रीमाली, दरियाव सिंह चुण्डावत, रियाज हुसैन, राजीव सुहालका, हरीश शर्मा, नजमा मेवा फरोश, सारिका सिंह, रंजना साहू, प्रकाश श्रीमाल, उमेश शर्मा, विनोद जैन, राधाकिशन मेहरा, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
उधर आरंभ से शहर जिलाध्याक्ष की खिलाफत कर रहे शहर के दोनों ब्लॉ,क अध्य्क्षों ने कार्यालय में न जाकर मोहता पार्क में कांग्रेस का स्थाथपना दिवस मनाया। डॉ. सी. पी. जोशी गुट से सम्बंद्ध इन कार्यकर्ताओं ने हालांकि लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर काम करने का निर्णय किया। साथ ही शहर जिलाध्यंक्ष को हटाने का भी संकल्पज किया। तीसरे गुट में शामिल के. के. शर्मा, मोहम्मद अयूब आदि ने पहाड़ी बस स्टेण्ड  स्थित एक कार्यालय में दोनों गुटों से एक होने का आह्वान किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *