बडे़ नेता की महत्वाकांक्षा ले डूबी कांग्रेस को

BY — December 29, 2013

देहात कांग्रेस ने की विधानसभा चुनाव परिणामों की समीक्षा

291204उदयपुर। कांग्रेस के स्थापना दिवस पर देहात कांग्रेस द्वारा विधानसभा चुनाव परिणामों की समीक्षा के दौरान प्रदेश के कतिपय बडे़ नेताओं को जिम्मे दार ठहराया गया वहीं कुछ पदाधिकारियों ने मुख्य्मंत्री को टिकट वितरण व चुनाव प्रचार अभियान में पूर्ण अधिकार नहीं देने को भी कारण बताया गया। नाम न लेकर सीधे सीधे रूप से डॉ. सी. पी. जोशी को ही मेवाड़ में हार का जिम्मेादार बताया गया।

बैठक की अध्याक्षता जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला ने की। सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रघुवीरसिंह मीणा मुख्य अतिथि थे। कुछ पदाधिकारियों ने प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव लड़ने तथा राहुल गांधी के फार्मूले के विपरीत टिकट वितरण को भी हार का मुख्य कारण बताया। यूथ कांग्रेस एनएसयूआई के चुनाव कराने की परिपाटी से पार्टी में गुटबाजी बढने तथा सरकारी कर्मचारियों द्वारा पार्टी के विरोध में प्रचार करने एवं सरकार के कार्यों जो कांग्रेस कार्यकर्ताओं के माध्यम से होने चाहिए वह सरकारी कर्मचारियों के भरोसे हुए जिससे भी पार्टी को नुकसान पहुंचा। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं की निष्क्रियता, महंगाई एवं भाजपा के भ्रामक एवं झूठे प्रचार से एवं मुख्यमंत्री आवास तथा पेंशन प्रकरणो तथा राशन कार्ड वितरण में सरकारी कर्मचारियों की लापरवाही के चलते वितरण मे विलम्ब भी इन परिणामों के लिए जिम्मेदार है।
इंटक के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जगदीशराज श्रीमाली ने जनवरी-2013 से विधानसभा चुनाव टिकट वितरण हेतु प्रक्रिया चलाकर जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की भावनाओं को दरकिनार कर चार नेताओं की अपनी महत्वकांक्षाओ के भरोसे टिकट वितरण करने को मुख्य कारण बताते हुए कहा कि सोनिया और राहुल ने राजस्थान में सात सभाएं की वहीं भाजपा की ओर से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने चार करोड़ मतदाताओं को छुआ।
सांसद मीणा ने विधानसभा चुनाव परिणामों पर पदाधिकारियों की बातों का समर्थन करते हुए कहा कि निश्चित तौर पर सरकार एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा कार्यकर्ताओं के हित में उनकी भावनाओं के अनुरूप कार्य नहीं हो पाए उसके लिए हम सभी सामूहिक रूप से जिम्मेदार है। जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला ने कहा कि विधानसभा चुनाव परिणामों के कारणो में जाने पर कई कारण सामने आएंगे। कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने संकल्प के साथ क्षेत्र में कार्य करें। आने वाले लोकसभा चुनाव, पंचायतीराज चुनावों का सेमीफाइनल है। लोकसभा चुनाव में जिसने अपने बूथ और अपनी पंचायत से पार्टी को बढत दिला दी। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में पार्टी का सरपंच एवं पंचायत समिति सदस्य होगा।
बैठक को पूर्व मंत्री मांगीलाल गरासिया, विधायक हीरालाल दरांगी, जिला प्रमुख मधु मेहता, उपजिला प्रमुख श्यामलाल चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष छगनलाल जैन, ख्यालीलाल सुहालका, भीण्डर नगरपालिका अध्यक्ष देवेन्द्रसिंह शक्तावत, ब्लॉक अध्यक्ष केसराराम खेर, कचरूलाल चौधरी, प्रवीण सरणोत, मांगीलाल चौधरी, मेघराज स्वर्णकार, लक्ष्मीकांत शर्मा, कालूराम मीणा, कुबेरसिंह चौहान, लक्ष्मीलाल मीणा, केवलचन्द लबाना, प्रतापसिंह चौहान, चुन्नीलाल सांखला, मथुरेश नागदा, रामलाल गायरी, भगवतीलाल खटीक, जयप्रकाश वाणावत, अब्दुल अजीज खान, कामिनी गुर्जर, हरिराम मीणा सहित कई वक्ताओ ने सम्बोधित किया। आरम्भ में झाडोल के नवनिर्वाचित विधायक हीरालाल दरांगी का सांसद एवं जिलाध्यक्ष द्वारा शॉल, माला एवं श्रीफल भेंट कर अभिनन्दन किया गया। सांसद एवं जिलाध्यक्ष द्वारा झाडो़ल एव कोटडा के ब्लॉक अध्यक्षों व पदाधिकारियों का भी अभिनन्दन किया गया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *