Header Banner

उस्मान स्ट्रांगमैन, राजकुमारी स्ट्रांग वुमन

BY — December 30, 2013

301216उदयपुर। जिला पावर लिफ्टिंग संघ के तत्वावधान में आयोजित जिला सीनियर एवं मास्टर बेंचप्रेस स्पर्धा का समापन हुआ। इसमें स्ट्रांगमैन का खिताब उस्मान खान एवं स्ट्रांग वुमन का खिताब राजकुमारी यादव ने जीता।

मुख्य  अतिथि के रूप में आकाशवाणी के पूर्व निदेशक सागरमल जैन ने शिरकत की। अध्यक्षता राजस्था न पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव विनोद साहू ने की। विशिष्टत अतिथि सुरेन्द्र सेन एवं दीपक गोराणी थे। संचालन चंद्रेश सोनी ने किया। अन्य परिणामों में 59 किलो भारवर्ग में उमेश कुमार बेंचप्रेस में 65 किलो उठाकर प्रथम रहे। 66 किलो में उस्मान खान ने 130 किलो वजन, 74 किलो में दिव्यांश सोनी 120 किलो वजन, 83 किलो में नरेन्द्र सिंह 110 किलो वजन, 93 किलो में रामचंद्र शर्मा ने 135 किलो वजन, 105 किलो में दीपक बाबला 115 किलो वजन उठाकर प्रथम रहे। महिला वर्ग में 52 किलो में धापू लोहार 27.5 किलो, 57 किलो में मीनू मुरलीधरन 40 किलो, 72 किलो में इंदिरा भंडारी 55 किलो तथा 84 किलो में राजकुमारी यादव 70 किलो वजन उठाकर प्रथम रहीं। मास्टर वर्ग में 66 किलो में सोहन नलवाया, 74 किलो में राहिल अहमद शेख, 83 किलो में चंद्रेश सोनी ने प्रथम स्था न प्राप्तह किया। इसके आधार पर उदयपुर टीम का चयन किया जाएगा जो 12 जनवरी को जोधपुर में होने वाली राज्यस्तरीय बेंचप्रेस स्पर्धा में हिस्सा लेगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply