Header Banner

सांसद मीणा ने पेश की चादर

BY — January 1, 2014

010112उदयपुर। सैयद अब्दुर्रऊफ उर्फ मस्तान बाबा के उर्स के तहत बुधवार को सांसद रघुवीर मीणा ने भी चादर शरीफ पेश की। इससे पहले कल शहर के विभिन्न इलाकों से चादर शरीफ का जुलूस निकाला गया।

बुधवार को सांसद मीणा ने अपने समर्थकों के साथ चादर शरीफ पेश की। कल यहां सूफियाना कलाम पढे़ गए जिसमें कव्वाल रफीक रशीद मस्तान पार्टी ने शिरकत की। बाद में असलम साबरी व हमनवां ने भी सूफियाना कलाम पेश किए। मस्तान बाबा ट्रस्ट की ओर से नमाज जोहर चादर शरीफ महफिलखाना में सजाकर रखी गई। ट्रस्ट के नायब सदर मजीद खां की सदारत में चादर शरीफ आस्ताफना आलिया में पेश की गई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply