ठेला व फेरी व्यापारियों को लाइसेंस जारी करने पर चर्चा

BY — January 3, 2014

महाराणा प्रताप सेना : निगम उपाध्यधक्ष, सोनी मंडल सचिव

030101उदयपुर। महाराणा प्रताप सेना की संभागीय बैठक में शहर में अतिक्रमण के नाम पर पर ठेला चालकों एवं फेरी वाले व्यापारियों को हटाने की निंदा करते हुए इन्हें  लाइसेंस जारी करने पर चर्चा की गई। वहीं हेमंत निगम को उपाध्यक्ष एवं मोहन सोनी को गिर्वा मंडल सचिव नियुक्त किया गया।

नियुक्तियां करते हुए संभागीय अध्यक्ष अशोक जैन ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता करते हुए संस्थापक मोहनसिंह राठौड़ ने कहा कि प्रशासन ठेला एवं फेरी व्यापारियों के जीवन यापन का साधन छीन रहा है। उन्हें अतिशीघ्र लाइसेंस जारी कर उचित स्थान मुहैया नहीं कराने की स्थिति में महाराणा प्रताप सेना उग्र प्रदर्शन करेगी। बैठक में शहर जिला मीडिया प्रभारी पंकज कुमार गोरनिया, गिर्वा मंडल अध्यक्ष प्रेम पटेल, शहर उपाध्यक्ष बंसीलाल मेघवाल, प्रकाश प्रजापत, गोपाल डांगी, विनोद प्रजापत, रणजीत सिंह, महेश प्रजापत, हिम्मत क्नेहिया, सोहन भट्ट आदि उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *