तू ही मेरा राखा सबनी थांहि…

BY — January 4, 2014

गुरुग्रंथ साहिब का नगर भ्रमण
नगर कीर्तन का भव्य स्वागत

040113उदयपुर। गुरु गोविंदसिंह के प्रकाश परब के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा सिंघ सभा की ओर से गुरु ग्रंथ साहिब को पालकी में विराजित कर नगर भ्रमण कराया गया। जिस मार्ग से नगर भ्रमण निकला वहां सिख के साथ अन्य  समाजों के लोगों ने भी मत्था टेका।

040121040114040115040116गुरु सचखंड दरबार के अध्य्क्ष तेजेन्द्र  सिंह रोबिन ने बताया कि गुरुद्वारा सिंघ सभा से नगर कीर्तन कोर्ट चौराहा, चेटक सर्किल, हाथीपोल, अश्विनी बाजार, देहलीगेट, बापू बाजार, सूरजपोल, तोरणबावड़ी, फतह स्कूचल होते हुए सचखंड दरबार पहुंचा। कीर्तन में फूलों से सजे गुरुग्रंथ साहिब की पालकी के आगे पंज प्यारे व सेवादार चल रहे थे।

040119040120गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज, खालसा पब्लिक स्कूल, सिख समुदाय के बच्चों  ने पंज प्यारों व सेवादारों की भूमिका का निर्वहन किया। गृहिणियां भी सेवा करने में आगे रहीं। नगर कीर्तन के दौरान चौराहों पर आकर्षक सजावट की गई।040118

040117

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *