Header Banner

‘आरामतलब जीवन शैली का परिणाम डायबिटीज’

BY — January 4, 2014

डायबिटीज में कारगर है हल्दी, आंवला, जामुन, विजयसार

040105उदयपुर। राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय फूटा दरवाजा में आरोग्य दिवस के अन्तर्गत 53वां शिविर में 135 रोगियों की डायबिटीज की निशुल्कय जांच की गई। इनमें अधिकांश में डायबिटीज रोग पाया गया।

आयुर्वेद चिकित्साधिकारी विद्यावारिधि वैद्य (डॉ.) शोभालाल औदीच्य ने बताया कि आरामतलब एवं आलस्यपूर्ण जीवन शैली के परिणामस्वरूप आज अत्यधिक बच्चो, जवानों, प्रौढ़ स्त्री पुरूषों में डायबिटीज का रोग निरन्तर बढ़ता जा रहा है। यह रोग पाचन संस्थान संबंधी दोष के कारण होता है तथा मस्तिष्क  से अधिक काम लेने से भी अक्सर यह रोग हो जाता है। आयुर्वेद में वर्णित खानपान में परिवर्तन लाकर मधुमेह पर काबू पाया जा सकता है तथा आयुर्वेद में बतायी दिनचर्या, ऋतुचर्या का पालन कर एवं अपने खान-पान में आंवला, हल्दी, करेला, जामुन की गुठली, विजयसार, मैथी, गुड़मार, दारू हल्दी, बेहड़ा, हरड़, देवदारू आदि का प्रयोग कर डायबिटीज रोग से बचा जा सकता है। शिविर में पवन नागौरी, नर्स रुक्मिणी खराडी, अमृतलाल परमार, नर्स इन्दिरा डामोर, शंकर मीणा, रामसिंह ठाकुर, विकास औदीच्य ने अपनी निशुल्क सेवाएं प्रदान की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply