Header Banner

प्रज्ञा चक्षुओं को जीने का हौसला दिया लुई ब्रेल ने : वंदना

BY — January 4, 2014

040104उदयपुर। लुई, ब्रेल ने प्रज्ञाचक्षु बालकों को अपने आविष्कार से जीने और प्रगति करने का हौसला दिया। बच्चे मनोबल बनाए रखते हुए हर कठिनाई का सामना कर बेहतर भविष्य निर्माण की दिशा में बढ़ते रहें।

ये विचार नारायण सेवा संस्थाहन की निदेशक वंदना अग्रवाल ने व्युक्ता किए। वे शनिवार को लुई ब्रेल की जयंती पर प्रज्ञा चक्षु बालकों के लिए आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। संस्थान के बालगृह में शिक्षा प्राप्त कर रहे प्रज्ञाचक्षु बालकों ने लुई ब्रेल को नमन करते हुए केक काटा और आकाश में उनका नाम लिखे गुब्बारे छोड़े। प्रज्ञाचक्षु विशेष शिक्षक शब्बीर हुसैन ने लुई ब्रेल के जीवन, संघर्ष और सफलताओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रज्ञाचक्षु, मानसिक विमंदित व श्रवण बाधित बालकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में पलक, महर्षि, विशेष शिक्षक सूरज, विनोद कुमार, बालमुकुन्द शुक्ला, विरेन्द्र, लक्ष्मी आचार्य, अशोक कुमार, बच्चू भाई आदि भी उपस्थित थे। मनोज नागर ने संचालन किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply