Header Banner

चौथी पीढ़ी के लिये बाजार में आयी होंडा सिटी

BY — January 7, 2014

070110उदयपुर। प्रीमियम कारों के अग्रणी निर्माता होण्डा कार्स इंडिया लि. (एचसीआईएल) ने मंगलवार को भारतीय बाजार में चौथी पीढ़ी के लिए पेट्रोल व डीजल दोनों वर्जन में अपनी नई होण्डा सिटी प्रीमियम गाड़ी लांच की। उदयपुर में ऑटोकेम होण्डा के मादड़ी स्थित शोरूम पर होटल ट्राइडेंट के मैनेजर धीरज मेहता एवं ऑटोकेम होण्डा के महाप्रबन्धक अरुण जैन ने इसे लांच किया।

जैन ने बताया कि यह डीजल वर्जन में होण्डा सिटी का दूसरा मॉडल है। इससे पहले अमेज लांच की थी। डीजल वर्जन में 5 तथा पेट्रोल वर्जन में 6 वेरिएंट उपलब्ध होंगे। फिलहाल नई डीजल होण्डा सिटी की 40 से अधिक कारों की बुकिंग हो चुकी है। 10 जनवरी से इसकी डिलीवरी देनी शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि 26 किमी. प्रति लीटर का माईलेज देने वाली यह कार काफी किफायती है। इसे नव विकसित 6 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन से बनाया गया है जो हल्का एवं छोटा है। नई सिटी में टचस्क्रीन कंट्रोल पैनल के साथ इस सेगमेंट में पहली बार ऑटो एसी, एडवांस्ड इंटीग्रेटेड ऑडियो के साथ 8 स्पीकर और 5 इंच स्क्रीन, वन पुश इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन के साथ होण्डा स्मार्ट की सिस्टम, स्टीयरिंग व्हील के साथ क्रूज कंट्रोल के लिए बटन, ऑडियो एंड हैंड्स फ्री कंट्रोल आदि अनेक एडवांस्ड इंटीरियन उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं।
070111होंडा सिटी पांच ग्रेड में उपलब्ध है जो पेट्रोल एवं डीजल से चलती है। ई, एस, एसवी, वी और वीएक्स मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ। इसके अतिरिक्त सिटी एसवी और वीएक्स पेट्रोल ग्रेड में सीवीटी में उपलब्ध होगी। इसके साथ ही छह आकर्षक रंगों गोल्डन ब्राउन मैटेलिक, कार्नेलियन रेड पर्ल, अर्बन टिटेनियम मैटेलिक, अलाबास्टर सिल्वर मैटेलिक, किस्टल ब्लेक पर्ल एवं टैफेटा व्हाइट में उपलब्ध होगी। देश में 1998 में लांच होण्डा सिटी के करीब 4.3 लाख से अधिक ग्राहक आनंद उठा रहे हैं। देश में सबसे अधिक सफल सिडान रही है। 5 देशों में 2.2 मिलियन से अधिक ग्राहकों के साथ सिटी होण्डा के लिए भी श्रेष्ठ प्रदर्शन का उत्पाद रही है। चौथी पीढ़ी के साथ भारत में अब इसका डीजल वर्जन भी उपलब्ध है। कंपनी द्वारा 2 वर्ष या 40 हजार किमी. की वारंटी के साथ उपलब्ध है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply