Header Banner

थानाधिकारी पर छेड़छाड़ का आरोप दर्ज

BY — January 8, 2014

Police_capउदयपुर। नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर अश्लील सीडी बनाए जाने के आरोपी की प्रेमिका ने गोवर्धन विलास थानाधिकारी व पीडि़ता के पिता द्वारा छेड़छाड़  का आरोप लगाया है। इस्तगासे के जरिए उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है जबकि मामले की जांच अधिकारी व गिर्वा डिप्टी दिव्या मित्तल ने इसे महज दबाव का तरीका बताया है।

इस्तगासे में पाली हाल सेक्टर चौदह निवासी युवती ने बताया कि गत दिनों एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म तथा उसकी अश्लील सीडी बनाए जाने के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी मालारी, शिवतालाब सादड़ी(पाली) निवासी जितेंद्र पुत्र भंवरलाल सुथार और उसे पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। जहां बताया गया कि दुष्कर्म पीडि़ता की जितेंद्र से दोस्ती उसी ने कराई थी। पूछताछ के बाद पुलिस ने जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि उसे छोड़ दिया था। अब युवती का आरोप है कि गोवद्र्धनविलास थानाधिकारी रोशनलाल ने पूछताछ के दौरान उससे अभद्रता की तथा छेड़छाड़  की थी। युवती का आरोप है कि उसे थाने बुलाकर धमकाया गया। इधर, मामले की जांच अधिकारी गिर्वा डिप्टी दिव्या मित्तल का कहना है कि जब जितेंद्र व युवती से को थाने लाया गया उस दौरान महिला कांस्टेबल भी साथ थी। पूछताछ भी महिला कांस्टेबल की मौजूदगी में की गई थी। युवती ने दुष्कर्म पीडि़ता के पिता के खिलाफ भी इसी तरह का आरोप लगाया है।
गौरतलब है कि गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र के श्रीराम अपार्टमेंट के व्यक्ति ने जीतेंद्र के खिलाफ उसकी पुत्री से दुष्कर्म तथा अश्लील सीडी बनाकर उनसे चालीस हजार रुपए की मांग की थी। जितेंद्र ने युवती के पिता को धमकी दी थी कि यदि उसे पैसे नहीं दिए तो वह उनकी बेटी की अश्लील फिल्म सोशल साइट पर डाल देगा। इस पर पुलिस ने जितेंद्र को गिरफ्तार किया था, जो न्यायिक हिरासत में चल रहा है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply