Header Banner

लेकसिटी में बढ़ी सर्दी, दो की मौत

BY — January 8, 2014

080111उदयपुर। जिले में बढ़ी सर्दी की चपेट में आने से एक आदिवासी की मौत हो गई। शराब के नशे में खेत में सोया आदिवासी बुधवार सुबह मृत मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि उसकी मौत सर्दी से हुई। जबकि रामसमंद जिले में सर्द रात में हार्ट अटैक से मंगलवार को एक किसान के मौत की सूचना मिली है।

080112बताया गया कि देवला निवासी अनुसा मीठा (29) पुत्र धर्मा गरासिया ने बीती रात अपने कुछ साथियों के साथ शराब पी थी। उसके साथी अपने-अपने घर लौट गए जबकि वह खेत में ही सो गया था। रात्रि को तेजी सर्दी के चलते उसने दम तोड़ दिया। इसी तरह राजसमंद जिले में मेहंदुरिया निवासी लेहरूलाल (55) जग्गू भील की सर्द रात में खेत पर हार्ट अटैक से मौत हो गई।
080110लेकसिटी में रात के पारे में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।दिन का तापमान भी मामूली गिरा है। राजसमंद जिले में सर्दी से किसान की मौत हो गई। जबकि लेकसिटी में धूप ने लोगों को राहत तो मिली, लेकिन ठंडी हवा का दौर जारी रहा। घरों में गलन बढ़ रही। उधर बाजारों में भी लोग ऊनी कपड़ों में दिखे। दिन का तापमान 21$.5 डिग्री था, जो बीते चौबीस घंटे के मुकाबले एक डिग्री कम था। इससे पहले रात के तापमान में 1$.2 डिग्री की गिरावट देखी गई। यहां न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply