Header Banner

बोहरा समाज ने निकाला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस

BY — January 12, 2014

मुस्लिम समाज के कार्यक्रम कल से

120115फतहनगर. बोहरा समाज की ओर से रविवार को ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। कौमी लिबास में आमिल मुल्ला अली असगरभाई अरब की सदारत में निकले जुलूस में बुरहानी बैण्ड की सुमधुर धुन पर समाज के बच्चे,युवा एवं प्रमुख लोग कतारबद्ध चल रहे थे।

बोहरवाड़ी से जुलूस रवाना होकर पुन: बोहरवाड़ी जाकर सम्पन्न हुआ। जुलूस में समाज के शैख शŽबीर,मुल्ला कयूम अली,मुल्ला अŽबासअली,मुल्ला मोइजभाई,सेफूभाई,मोहम्मदभाई, आशिकभाई आदि प्रमुख लोग शामिल थे। बोहरा हॉल में इसके बाद सैयदना सा. की वायज सुनी गई तथा सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बोहरा हॉल के अलावा बोहरवाड़ी में आकर्षक रोशनी की गई। इधर मुस्लिम समाज की ईद मीलादुन्नबी मंगलवार को होगी। इस दिन जुलूस निकलेगा तथा शाम को जश्रे मिलादुन्नबी के तहत कार्यक्रम होगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply