Header Banner

फिर सभी का दिल जीता वसुंधरा ने

BY — January 17, 2014

कार्यकारिणी सदस्यों के साथ बैठीं राष्‍ट्रीय बैठक में

170101उदयपुर। दूसरी बार राज्य  की सत्ता संभालने वाली मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने एक बार फिर दिल्ली में महारानी के आवरण से दूर रहकर सादगी दिखाई। वे शुक्रवार को नई दिल्लीर में जंतर-मंतर के पास स्थित एनडीएमसी कन्वेंशन हॉल में शुरू हुई भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मुख्यामंत्री के स्थान की बजाय कार्यकारिणी सदस्यों के साथ बैठीं।

बैठक में भाग लेने के लिये पहुंचने पर राजे का भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं अन्य पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। राजे भाजपा शासित राज्यों में एकमात्र. महिला मुख्यमंत्री है। बैठक में मुख्यमंत्री को राजस्थान में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने के लिये वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। श्रीमती राजे ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया और बैठक में मुख्यमंत्रियों के लिये निर्धारित स्थान की बजाय कार्यकारिणी सदस्यों के बीच बैठकर सभी का दिल जीत लिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply