Header Banner

‘प्रताप के आदर्शों को अपनाएं’

BY — January 18, 2014

महाराणा प्रताप की 417 वां पुण्य स्मरण दिवस

180110उदयपुर। महाराणा प्रताप की 417 वीं पुण्तिभा थि की पूर्व संध्या पर शनिवार को प्रतापनगर स्थित उपभोक्ता भण्डार परिसर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर बजरंग सेना मेवाड़ ने पुष्पांजलि तथा दीप प्रज्वलन कर स्मरण किया।

संभाग अध्यक्ष शंकरलाल माली ने बताया कि मुख्य अतिथि मेवाड क्षत्रिय महासभा के शहर अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्रसिंह जगत थे। अध्यक्षता मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के पूर्व महामंत्री दिलीप सिंह बांसी तथा बजरंग सेना मेवाड़ के संस्थापक कमलेन्द्रसिंह पंवार ने की। जगत ने कहा कि हमारे नौजवानों को प्रताप के आदर्शों पर चलकर उनसे प्रेरणा लेकर देश को प्रगति की ओर अग्रसर करें।
इस अवसर पर बजरंग सेना मेवाड के संभाग मीडिया प्रभारी जितेन्द्र सालवी, जिलाध्यक्ष करणवीर सिंह, देहात जिलाध्यक्ष मदन सालवी, सकल राजपूत महासभा के जिला महामंत्री भानु प्रताप सिंह, ओम बन्ना सेवा संस्थान के आरपीसिंह आक्वा , हिन्दू महासेना के महेश श्याम बाबा,  महेन्द्र सिंह चौहान, राजस्थानी मोटियार परिषद के सम्भाग पाटवी घनश्यामसिंह भीण्डर सहित कार्यकर्ताओं ने प्रताप को नमन कर याद किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply