ह्दय एवं अस्थि रोग शिविर में 126 रोगियों की जांच

BY — January 19, 2014

190106उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा अहमदाबाद के नारायण मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पीटल के सहयोग से हरिदास जी की मगरी स्थित सेवा भारती चिकित्सालय में आज आयोजित विशाल ह्दय एवं अस्थि रोग शिविर में 126 ह्दय एंव अस्थि रोगियों की जांचें हुई।

क्लब अध्यक्ष बी. एल. मेहता ने बताया कि शिविर में डॅा. सुधीर धीर,डॅा. अतुल मस्लेकर, डॅा. आशीष सप्रे, डॅा. धिरेन दवे, डॅा. दरियासिंह, डॅा. हितेश मोदी ने दोनों रोग के रोगियों की जांचे कर उन्हें उपचार हेतु सलाह दी। समाजसेवी के. जी. गट्टानी ने दीप प्रज्जवलन कर शिविर का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ पत्रकार सुरेश गोयल थे।

190107कार्यक्रम संयोजक डॅा. बी. एल. सिरोया ने बताया कि शिविर में रोगी अपना पुराना चिकित्सकीय रिकॉर्ड साथ में लाये थे जिससे चिकित्सकों को उन्हें उचित सलाह देने में आसानी रही। शिविर में क्लब अध्यक्ष बी. एल. मेहता, सचिव सुरेन्द्र जैन, पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी, रमेश चौधरी, पी. एल. पुजारी, परमेश्वर धर्मावत, सुरेश सिसोदिया, मंजू सिसोदिया, साधना मेहता, निर्मल कुणावत, आशा कुणावत, गिरीश मेहता, डॉ. टी. के. भण्डारी  सहित अनेक सदस्यों ने सहयोग दिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *