Header Banner

रिश्वत के आरोपी एईएन को नहीं मिली जमानत

BY — January 23, 2014

110123उदयपुर। पिछले दिनों तीन लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एवीवीएनएल) के तत्कालीन सहायक अभियंता लक्ष्मण लीलानी की जमानत अर्जी गुरुवार को अदालत ने खारिज कर दी।

अभियुक्त लक्ष्मण लीलानी को गत 11 जनवरी को एसीबी ने डांगियों का गुडा, कामा विहार स्थित दादू जिरकोन्स फैक्ट्री के  मालिक जलदीप स्वामी से तीन लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। आरोपी ने एवीवीएनएल के अन्य अभियंताओं  की भी रिश्वत में बंटवारा किए जाने का खुलासा किया था। जिस पर एसीबी ने दो अभियंताओं के खिलाफ मामला बनाते हुए उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए लेकिन वे अभी तक पकड़ में नहीं आ पाए, जबकि मुख्य अभियंता की भी मिलीभगत को  लेकर जांच की जा रही है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply