Header Banner

शोध पत्रिका नव सृजन का लोकार्पण

BY — January 25, 2014

250101उदयपुर। भाषा, साहित्य, संस्कृति और मीडिया से जुडे़ विषयों पर शोध कार्यों को बढावा देने के लिए उदयपुर से प्रकाशित शोध पत्रिका नव सृजन का लोकार्पण संघ लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य और प्रख्यात साहित्यकार प्रो. पुरुषोत्तम अग्रवाल ने किया।

सुखाडिया विश्वविद्यालय में हिन्दी  विभाग के असिस्टेंट  प्रोफेसर डॉ. आशीष सिसोदिया के सम्पादन में प्रकाशित पत्रिका के सहायक सम्पादक  पत्रकारिता विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. कुंजन आचार्य है। शोध मानक संस्थान, नई दिल्ली के  आईएसएसएन नम्बर से पंजीकृत इस पत्रिका में गुणवत्ता पूर्ण शोध आलेख प्रकाशित किए जाएंगे।  पत्रिका के विमोचन अवसर पर सामाजिक विज्ञान एंव मानविकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. शरद श्रीवास्ताव, मानविकी संकाय की अध्यएक्ष प्रो. मीना गौड़ तथा हिन्दीा विभाग के अध्याक्ष प्रो. माधव हाड़ा  भी मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply