Header Banner

प्रोपर्टी डीलर पर अलसुबह फायरिंग

BY — January 27, 2014

270124उदयपुर। शहर के भूपालपुरा क्षेत्र में सोमवार तडक़े दो युवकों ने एक भूमि व्यवसायी पर फायर कर दिया। घटना में वह बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक फायर करने वाले युवक फरार हो चुके थे।

बताया गया कि घटना सोमवार सुबह पांच बजे की है। भूपालपुरा स्थित मकान नंबर 210 पर आए युवकों ने मकान मालिक विमल भटनागर से किसी भूमि व्यवसायी मुकेश के बारे में पूछा। उनके तौर-तरीके व पूछने के अंदाज से विमल भटनागर झल्ला गया था। बार-बार सवाल करने पर विमल ने कह दिया था कि वही मुकेश है तो इस पर एक युवक ने जेब से पिस्टल निकाली और उस पर फायर कर दिया था, जिसकी गोली उनके सिर के उपर से निकल गई। इसकी सूचना विमल ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी तो कुछ समय में ही भूपालपुरा से पुलिस पहुंची। उन्होंने मौके से गोली का खाली खोल बरामद कर लिया। हमलावरों की तलाश की लेकिन उनका पता नहीं चला। विमल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply