Header Banner

अंतरराष्ट्रीय कालबेलिया नृत्यांगना रेखा की हत्या

BY — January 30, 2014
file photo
file photo

उदयपुर। कालबेलिया नृत्य की अंतरराष्ट्रीय नृत्यांगना रेखा (22) की गुरुवार शाम उसके कथित प्रेमी ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना के समय वह लेकपैलेस में प्रस्तुति देने जा रही थी।

जानकारी के अनुसार वह ऑटो से बड़ी पाल स्थित पिछोला झील की जेटी पर उतरी तभी उस पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमलावर ने उसके शरीर पर सात बार चाकू घोंपा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी को लेागों ने पकड़ कर जमकर पीटा तथा पुलिस के हवाले कर दिया।
नृत्यांगना रेखा जोधपुर जिले के ओसियां की रहने वाली थीं और यहां मल्लातलाई अस्सी फीट रोड स्थित आवास पर रह रही थी। हत्या करने वाला नाइजर जोधपुर निवासी दिलीप नाथ पुत्र पारसनाथ है जो उसके लंबे समय से पीछे पड़ा था। दो साल पहले भी उसने यहां रेखा के साथ जबरदस्ती की तो परिवार वालों ने उसे बंधक बनाकर पीटा था।। बताया गया कि दिलीपनाथ उससे एकतरफा प्यार करता था। रेखा पंद्रह बार अमेरिका की यात्रा कर वहां परफॉरमेंस दे चुकी थी तथा आठ मार्च को ईटली में परफॉरमेंस देने जाना था। रेखा अपनी मां की मौत के बाद अपने पिता व दो अन्य बहन व भाई के साथ उदयपुर में रहती थी। शाम चार बजे वह घर से निकली थी। रेखा की तीन साल पहले छनानाथ कालबेलिया के साथ हुई थी और आखातीज के बाद गौना होना था। रेखा के शव को एमबी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है जिसका पोस्टमार्टम शुक्रवार को कराया जाएगा। वारदात को लेकर घंटाघर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply