मुद्दे सुलट गए फिर हड़ताल क्यों?

BY — January 31, 2014

310110उदयपुर। रेजीडेंट चिकित्साकों की हड़ताल को लेकर दोफाड़ हो गए हैं। आश्चर्य इस बात का कि जिन मुद्दों पर हड़ताल की गई थी, उनमें से अधिकांश सुलट लिए गए। हड़ताल करने वाले रेजीडेंट वापस काम पर लौट गए लेकिन कतिपय रेजीडेंट हड़ताल को लेकर अड़ गए।

310112उल्लेेखनीय है कि रेजीडेंट डॉक्टंर एसोसिएशन में दो फाड़ हो जाने के कारण मरीज भी पसोपेश में हैं। हालांकि वरिष्ठ चिकित्सक व काम पर लौटे रेजीडेंट चिकित्सक मरीजों को देख रहे हैं। जानकारों के अनुसार जो हड़ताल कर रहे हैं और ड्यूटी पर नहीं लौटना चाहते, उनका मूड कुछ आउटिंग का हो सकता है। पहले दिन हड़ताल होते ही हॉस्टल के बाहर टैक्सियां आ गई और उनमें छात्र बाहर चले गए।
310111उधर एसोसिएशन के अध्यक्ष कप्तानसिंह ने बताया कि वे कल ही काम पर लौट गए थे और आज भी ड्यूटी करके लौटे हैं। उन्होंने बताया कि जिन मुद्दों पर हड़ताल की गई थी, उनमें से अधिकतर सुलट गए। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया। शेष फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है, ऐसे में हड़ताल के कोई मायने नहीं लगते। राज्य के अन्य कॉलेज के रेजीडेंट भी उनके सम्पर्क में हैं जिन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *