सुविवि छात्रसंघ की ‘गवरी’ 3 फरवरी से

BY — February 1, 2014

010206उदयपुर। मोहनलाल सुखाडि़या विश्वविद्यालय केन्द्रीय छात्रसंघ का तीन दिनी वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘गवरी-2014’ 3 फरवरी से शुरू होगा। इसमें न सिर्फ शहर बल्कि संभाग भर के कॉलेजों के वार्षिक कार्यक्रमों की विजयी टीमों व प्रतिभागियों को आमंत्रित किया गया है।

छात्रसंघ अध्यक्ष अमित पालीवाल ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत सोमवार को एफएमएस में सुबह 10 से 12 बजे तक रंगोली, पेन्टिंग फिर 12 से 2 बजे तक यहीं मेहंदी स्पवर्धा होगी। साइंस कॉलेज के हॉल में 12 से 2 बजे तक एक्सतटेम्पंर तथा दोपहर 2 से 5 बजे तक वाद-विवाद स्प र्धा होगी।
इसी प्रकार 4 फरवरी को एकल गीत (शास्त्री य व पाश्चाहत्यप) व समूह नृत्यब (शास्त्री य व लोकसंगीत) प्रतियोगिता सुखाडि़या विश्व्विद्यालय के ऑडिटोरियम में होगी। 5 फरवरी को एकल नृत्यम, समूह गीत तथा विशेष रूप से मिस्टिर एंड मिस गवरी-2014 का आयोजन होगा।
छात्र संघर्ष समिति के संयोजक सूर्यप्रकाश सुहालका ने बताया कि पहली बार इंडियन आयडल या बॉलीवुड नाइट का आयोजन कराने पर भी विचार चल रहा है। कुलपति से बात होने पर इसे फाइनल किया जाएगा। यह भी 5 फरवरी को ही होगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *