Header Banner

एईएन के लॉकर से 18 लाख बरामद

BY — February 7, 2014

सोने के जेवर एवं चांदी की सिल्लियां भी

070201उदयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने एवीवीएनएल के रिश्वत लेते पकड़े गए सहायक अभियंता के बैंक लॉकर से भारी भरकम नकदी सहित सोने के जेवरात, चांदी आदि बरामद किए।

उल्लेखनीय है कि एवीवीएनएल के बड़गांव कार्यालय के सहायक अभियंता पुरुषोत्तम लीलानी को साढे़ तीन लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। लीलानी के बैंक के लॉकर को शुक्रवार को खोला गया। इसमें 18 लाख 33 हजार 500 रुपए नकद, सोने के जेवर, चांदी की सिल्लियां आदि बरामद की गई। जेवर एवं चांदी की रकम का आकलन लगवाना बाकी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply