डॉ. हिरण अध्यक्ष व नाहर मंत्री निर्विरोध

BY — February 9, 2014

श्रीसंघ के चुनाव

090205उदयपुर। श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक श्रीसंघ के रविवार को हुए कार्यकारिणी के चुनाव में डॉ. शैलेंद्र हिरण अध्यक्ष एवं कुलदीप नाहर को मंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया। निर्वाचित 21 सदस्यीय कार्यकारिणी को निर्वाचन अधिकारी किरणमल सावनसुखा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

चुनाव समिति संयोजक तेज सिंह बोल्या ने बताया कि आराधना भवन में कार्यकारिणी के चुनाव में 101 कार्यसमिति के सदस्यों में से 97 सदस्यों ने मतदान किया। साढ़े बारह बजे तक हुए मतदान के पश्चात की गई मतगणना में ताराचंद जैन उपाध्यक्ष, राकेश चोरडिय़ा सह सचिव, राजेश जावरिया कोषाध्यक्ष एवं सी.ए. सुनिल दोशी को हिसाब निरीक्षक के पद पर विजयी घोषित किया गया। इस मौके पर उन्होंने कार्यकारिणी के शान्तिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के लिए सदस्यों का आभार ज्ञापित किया। चुनाव प्रक्रिया में सह संयोजक डॉ. अनिल कोठारी, दलपत दोशी, जीतमल पारीवाला, प्रताप सिंह चेलावत, यशवंत जैन आदि ने सहयोग दिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *