Header Banner

‘नमो चाय’ की चौपाल

BY — February 9, 2014

090207उदयपुर। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से बेकनी पुलिया यूनिवरसिटी रोड़ पर भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के समर्थन में अध्यक्ष अलका मूंदड़ा के नेतृत्व में मंजू कंवर हाड़ा एडवोकेट एवं जीवनलता जोशी की ओर से “नमो चाय की चौपाल” लगाई गई।

चाय की चौपाल पर आम जन को सभी कार्यकर्ताओं द्वारा नमो चाय पिलाकर नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिये भाजपा को वोट देने की अपील की गई। भाजपा के इस आव्हान को भारी जन समर्थन मिला। इस अवसर पर चाय कृष्णगोपालसिंह राठौड़ राज रेस्टोरेन्ट द्वारा बनाई गई। कार्यक्रम में उदयपुर शहर की महापौर श्रीमती रजनी डांगी, उपाध्यक्षा हंसा माली, किरण तातेड़, मनोरमा कोठारी, किरण डांगी, सुशीला जागेटिया, मंजू सामोता, पार्षद राखी माली, मीना शर्मा, रा.प्र. मण्डल अध्यक्ष ओम  चित्तौड़ा, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कमलेन्द्र सिंह पंवार राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य, भारतीय मजदुर मोर्चा एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply