हुण्डी यात्रा का राजसमन्द जिले में प्रवेश

BY — February 10, 2014

100215फतहनगर. जोगणिया माता के मुख्य स्थानक से रवाना हुई माताजी की हुण्डी यात्रा सोमवार को सनवाड़ होते हुए राजसमन्द जिले में प्रवेश कर गई। माताजी की जोत के साथ हुण्डी यात्रा का रथ धनेरियागढ़, गवारड़ी, दरीबा होते हुए रेलमगरा एवं वहां से जूणदा पहुंचा जहां शाम को भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

यहां रात्रि पड़ाव लगा तथा भजन कीर्तन एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया। इससे पहले फतहनगर में महेश कॉलोनी में सम्पतलाल डगवाल के निवास पर सुबह हुण्डी खोली गई जिसमें १९८११ रूपए निकले। यह राशि लक्ष्मीलाल खेरोदिया को सुपुर्द की गई। इस राशि का माताजी के नाम यहीं पर उपयोग होगा। इसके लिए जयश्री मां जोगणिया मण्डल का गठन किया गया जिसमें सर्व सम्मति से पूर्व पालिकध्यक्ष अशोक मीणा को अध्यक्ष बनाया गया जबकि अमरचंद जाट-उपाध्यक्ष,सम्पत डगवाल,सुनिल कुमार डांगी एवं कंवरलाल पीपाड़ा संरक्षक तथा दिनेश पालीवाल,बलवन्त पारासर सदस्य बनाए गए। इस मौके पर मेवाड़ के प्रमुख शकितपीठों के गादीधारी भोपों को पहरावनी कर सम्मान किया गया। माताजी की जोत के साथ सेवादार के रूप में अमरचंद,नरेश खींची,दिनेश,शांतिलाल बंजारा,भानू बंजारा, रतनलाल,गोपाल एवं देवीलाल गमेती चल रहे हैं। प्रमुख सेवादार सम्पत डगवाल ने बताया कि गांवों में हुण्डी यात्रा के दौरान भारी भीड़ जुट रही है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *