Header Banner

आचार्य ललितप्रभ कल श्रीसंघ में करेंगे प्रवेश

BY — February 11, 2014

UN Logo-newउदयपुर। श्रीजैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक श्रीसंघ में गुरुवार तेरह फरवरी को आचार्य देव श्रीमद विजय ललितप्रभ सूरीश्वर महाराज आदि ठाणा का गाजे-बाजे, चतुर्विद संघ के साथ हाथीपोल जैन धर्मशाला से मालदास स्ट्रीट स्थित आराधना भवन में प्रवेश होगा।

श्रीसंघ के मंत्री कुलदीप नाहर ने बताया कि आचार्य श्री नाड़ोल, नाडलाई रणकपुर, सायरा, गोगुंदा, बडग़ांव होते हुए मंगलवार को सुबह शिक्षाभवन चौराहे स्थित चौगान मंदिर में प्रवेश किया। जहां सैकड़ों श्रावक-श्राविकाएं मौजूद थे। इस अवसर पर श्रीसंघ के अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र हिरण ने संघ के अन्य पदाधिकारियों के साथ आचार्य श्री से मालदास स्ट्रीट में पदार्पण करने की विनती की। इस पर उन्होंने श्रीसंघ में गुरुवार को आने की स्वीकृति प्रदान की। मंत्री ने बताया कि गुरुवार सुबह हाथीपोल जैन धर्मशाला पर आचार्य श्री का प्रवेश होगा। वहां चतुर्विद संघ की नौकारसी का आयोजन रखा गया है। नौ बजे गाजे-बाजे के साथ शहर के विभिन्न मार्गों से मालदास स्थित आराधन भवन में प्रवेश होगा, जहां पर धर्मसभा होगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply