Header Banner

सीटीएई के छात्र की मौत पर हंगामा

BY — February 12, 2014

सैकड़ों छात्रों ने किया कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

120213उदयपुर। गत रात्रि सौ फीट रोड पर सड़क दुर्घटना में सीटीएई अंतिम वर्ष के मेधावी छात्र नरेन्द्र खिलहरी की हुई मृत्यु़ के 16 घंटे बीत जाने के बावजूद प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं करने से आक्रोशित सैकड़ों छात्रों ने कलक्ट्रेरट पर प्रदर्शन किया।

120214छात्र महाविद्यालय छोड़ करीब 11 बजे कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। छात्र-छात्राएं संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही एवं मृतक के परिवार को रूपए 10 लाख का मुआवजा देने की मांग करते हुए कलक्ट्रेट के दोनों छोर पर जम गए। डेढ़ घंटे तक प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली। इसके चलते छात्र बेकाबू हो गए और पहले कोर्ट चौराहा और फिर देहलीगेट पहुंचकर उग्र प्रदर्शन किया। चौराहों पर टायर जलाकर चारों तरफ से वाहनों की आवाजाही बंद कर दी जिसके चलते काफी देर तक यातायात बाधित रहा।
120215छात्रसंघ प्रवक्ता निखिल रांका ने बताया कि प्रशासन की पहल पर छात्र नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर से भेंट कर सहायता राशि की मांग की तब राज्य सरकार द्वारा पचास हजार रुपए की अंतरिम सहायता राशि स्वीकृति की गई तब कहीं जाकर छात्र शांत हुए। इनका नेतृत्वप एमपीयूएटी अध्यक्ष किशनलाल नागा, सुविवि अध्यक्ष अमित पालीवाल, सीटीएई अध्यक्ष मुकेश गुर्जर, सीएसएस मुख्य संयोजक सूर्यप्रकाश सुहालका, पूर्व अध्यक्ष ऋषि उपाध्याय, वाणिज्य महाविद्यालय अध्यक्ष मयूरध्वज सिंह चौहान कर रहे थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply