डीआईडी लिटिल मास्टर्स का नया सीजन 1 मार्च से

BY — February 12, 2014

120202उदयपुर। डांस के बाप-डीआईडी लिटिल मास्टर्स का तीसरा सीजन जीटीवी पर 1 मार्च से शुरू होगा। तीसरे सीजन में यह शो बच्चागिरी के अनूठे विचार के साथ आया है। शो में गीता कपूर और अहमद खान मास्टर्स होंगे और सनम जौहर, राघव क्रॉकरोज जुयाल और डीआईडी 4 की प्रतिभागी स्वरालि कारुलकर स्किपर्स के रोल में होंगे। स्किपर्स में एक चौथा सदस्य भी शामिल होगा जिनके नाम पर फिलहाल विचार किया जा रहा है।

कंटेंट हेड (हिन्दी मनोरंजन चैनल) अजय भालवनकर ने बताया कि इस साल हमने अपने पहले वाले सूत्र वाक्य ‘डांस के बाप‘ में एक नया विचार जोड़ा है। डांसिंग सिर्फ स्टेप्स करना नहीं होता। यह एक रवैया भी है। इस सीजन के प्रतिभागियों के सहज डांस मूव्स और अविचलित रुझान को देखते हुए हमने ‘बच्चागिरी‘ शब्द को प्रस्तुत किया। ये बच्चे बेहद प्रतिभाशाली हैं और वे यह बात जानते हैं। सभी के चहेते होस्ट जय भानुशाली शो की एंकरिंग करेंगे और ग्रैंड मास्टर मिथुन दा इन प्रतिभाओं में से सर्वश्रेष्ठ बाहर लाने के लिए अपने आकर्षक अंदाज में समर्थन देंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *