Header Banner

मिली नौकरी, खिले चेहरे

BY — February 13, 2014

फतह स्कूल में लगा रोजगार मेला

130215उदयपुर। रोजगार कार्यालय एवं जिला प्रशासन की ओर से गुरुवार को फतह स्कूल में लगाए गए सहायता शिविर में खासी संख्या  में बेरोजगार पहुंचे। यहां करीब 60 से अधिक कंपनियों के प्रतिनिधि भर्ती करने के लिए मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार सुबह से बेरोजगारों का आना शुरू हो गया था जो निरंतर समय के साथ बढ़ता रहा। अभ्यर्थियों को पात्रता के मुताबिक नौकरी भी मिली। मेले में जेके टायर, परफेक्ट थ्रेड, रिलायंस केमोटेक्स, मयूर मिल, संगम इंडिया, नवनीत मोटर्स, टेक्नोय मोटर्स, राजेश मोटर्स, यूएन ऑटोमोबाइल्स, अलख नयन मंदिर, आदर्श को-ऑपरेटिव आदि कंपनियों ने हिस्सा लिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply