Header Banner

सचिन पायलट 17 को उदयपुर में

BY — February 14, 2014

संभागवार जिलाध्यक्षों की लेंगे बैठक

140201उदयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री सचिन पायलट एक दिवसीय दौरे पर 17 फरवरी को उदयपुर पहुंचेंगे। यहां वे संभाग के सभी जिलाध्यक्षों की बैठक लेंगे।

देहात जिला प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने बताया कि पायलट के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उदयपुर आगमन पर डबोक एयरपोर्ट पर जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला की अगुवाई में कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों के साथ भव्य स्वागत किया जायेगा। इसके बाद पायलट सर्किट हाउस पहुचेगे जहां प्रातः 10 बजे से उदयपुर संभाग के जिलेवार बैठके लेंगे। तय कार्यक्रमानुसार उदयपुर देहात एवं उदयपुर शहर 17 फरवरी को सांय 4 बजे से बैठक लेंगे। पायलट के दौरे की तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस महामंत्री एवं उदयपुर देहात प्रभारी नीरज डांगी 15 फरवरी को उदयपुर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लेते हुए जिलाध्यक्षों से चर्चा कर पायलट के दौरे को व्यापक रूप से सफल बनाने हेतु आवश्यक चर्चा करेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply