बजट पर मिली-जुली प्रतिक्रिया

BY — February 17, 2014

170207उदयपुर। यूपीए सरकार ने अपने अंतरिम बजट में जहां युवाओं के लिए इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं सस्ती की हैं वहीं गांव, गरीब, किसानों तथा मध्यम वर्ग को समर्पित बताया गया है। इसके विपरीत भाजपा ने इसे दिशाहीन बताते हुए कड़ी आलोचना की है।

सांसद रघुवीर सिंह मीणा ने कहां कि वित्त मंत्री पी. चिदंबरम द्वारा पेश बजट संतुलित एवं अच्छा बजट है। आम आदमी के उपयोग में आने वाली इलेक्ट्रोनिक वस्तुएं सस्ती की गई है। प्रतिभावान लेकिन पैसों के अभाव में उच्च शिक्षा से वंचित रहने वाले छात्रों के लिए भी एज्यूकेशन लोन की ब्याज दर कम की गई है, जिससे उच्च शिक्षा हेतु सस्ता लोन मिल सकेगा। देश की सुरक्षा करने वाले जवानों के लिए भी एक रेंक, एक पेंशन लागू करना भी स्वागत योग्य है। इस बजट से निश्चित ही देश की अर्थव्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।
देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला, प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने शानदार बजट स्वागत करते हुए कहा कि बजट में जहां मध्यम वर्ग को रियायत देते हुए कई आवश्यक वस्तुओं से एक्साईज ड्यूटी कम कर उनके बजट के अनुरूप बनाया गया। सैनिकों के लिए वन रैंक पेन्शन, योजना लागू की गई है।
इसके विपरीत भाजपा देहात जिलाध्यक्ष सुन्दरलाल भाणावत, देहात महामंत्री रोशनलाल जैन, देहात प्रवक्ता वीरेन्द्र सिंह सोलंकी व सरस डेरी चैयरमेन गीता पटेल ने संयुक्त बयान में अंतरिम बजट को आम जनता के साथ फिर एक बार लुभावने वादों का धोखा बताया। इन्होंशने कहा कि लोकसभा चुनाव के कारण केन्द्र सरकार द्वारा कोई टैक्स नही बढाया गया मगर बढती महंगाई पर रोक लगाने के लिये कोई ठोस कदम नही उठाए गए हैं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *