Header Banner

फतहप्रकाश एवं गजनेर पैलेस को हेरिटेज ग्रांड कैटेगरी अवार्ड

BY — February 19, 2014

राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार 2012-13 समारोह

190201उदयपुर। एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स की दो इकाई उदयपुर स्थित होटल फतहप्रकाश पैलेस एवं बीकानेर स्थित गजनेर पैलेस को राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार 2012-13 में हेरिटेज ग्रांड कैटेगरी से नवाजा गया है।

मंगलवार को नई दिल्ली में विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री शशि थरूर ने यह पुरस्कार प्रदान किए। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में देश के कई होटल व्यवसायी उपस्थित थे। एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स, उदयपुर की सीईओ वृंदा राजे सिंह एवं जनरल मैनेजर ग्रुप ऑपरेशंस आदित्यवीर सिंह ने होटल फतहप्रकाश को मिला सम्मान प्राप्त किया। इसके अलावा एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स के एक्जीग्यूटिव जनरल मैनेजर मदन सिंह शेखावत एवं मैनेजर रघुवीर सिंह ने होटल गजनेर पैलेस को मिले सम्मान को प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि विगत डेढ़ दशक से होटल फतहप्रकाश पैलेस ने हेरिटेज ग्रांड केटेगरी अवार्ड पर अपना दबदबा बनाए रखा है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply