शोभायात्रा के साथ प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज

BY — February 19, 2014

190205उदयपुर। हिरणमगरी सेक्टर 3 स्थित शिव मंदिर में दो दिवसीय शिव पंचायत प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज शोभायात्रा के साथ हुआ।  समिति अध्यक्ष डॉ. एस.एल. मेनारिया ने बताया कि बुधवार प्रात: शुभ मुहूर्त में मंदिर में मूर्तियों का ग्रह प्रवेश करवाया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन में आहूतियां दी गई और सायं 4 बजे शोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा में सबसे आगे सुसज्जित हाथी चल रहा था।

इसके पीछे 11 बग्गियां चल रही थी, जिसमें विभिन्न देवी-देवताओं की तस्वीरें विराजित की गई। इनके पीछे मधुर बैण्ड भक्ति रस की सरिता बहाता चल रहा था। बैण्ड के पीछे 151 महिलाएं कलश लिए मंगल गीत गाती हुई चल रही थी। शोभायात्रा सेक्टर तीन से होती हुई विवेक नगर, रूप नगर, महावीर नगर, भैरवधाम कॉलोनी होते हुए पुन: मुख्य मंदिर पहुंच सम्पन्न हुई। शोभायात्रा का जगह-जगह धर्मप्रेमी बंधुओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया।
महोत्सव के समन्वयक बिमलकिशोर खन्ना ने बताया कि शाम को हवन एवं आरती के पश्चात भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। खन्ना ने बताया कि गुरूवार को प्रात: 8 बजे सतत् हवन चलेगा एवं प्रात: 9 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मूर्तियों की प्रतिष्ठा होगी। हवन की पूर्णाहूति के पश्चात महाप्रसाद वितरित किया जाएगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *