भील समाज का कलक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन

BY — February 20, 2014

200213उदयपुर। सुखेर थाना क्षेत्र में नवंबर माह में नगर निगम के बागवान चौहानों का गुड़ा निवासी देवीलाल (55) पुत्र नाथू गमेती की हत्या के तीन माह बाद भी आरोपियों का सुराग तक नहीं लगा है। इस मामले में गुरुवार को भील समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया।

200214प्रदर्शनकारियों ने हत्यारों की शीघ्र गिर तारी की मांग की और कहा कि जब तक हत्यारे नहीं पकड़े जाते तब तक वह मौके पर ही बने रहेंगे। भारी सं या में लोगों के आने से मौके पर पुलिस जाप्ता तैनात किया गया। शहर के कई पुलिस अधिकारी भी प्रदर्शनस्थल पर स्थिति को संभालते देखे गए। इधर पुलिस प्रशासन ने इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी को नोडल ऑफिसर बनाते हुए मामले में जल्द ही आरोपियों का पता लगा•र उनकी गिर तारी के निर्देश दिए। नोडल ऑफिसर की टीम में उपाधीक्षक अनंत कुमार, थानाधिकारी अंबामाता, हाथीपोल तथा सुखेर को शामिल किया गया है।
200212गौरतलब है कि निगम के बागवान देवीलाल की हत्या नवंबर माह के चौथे सप्ताह में कर दी थी। वारदात से पहले 22 नवंबर को सुखेर थाना पुलिस ने उसे शराब के एक ठेके से हिरासत में लेकर आई थी। बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया था। तब से वह गायब था। इसी दौरान 29 नवंबर को धनश्री मार्बल के पीछे झाडिय़ों में एक शव मिला, जिसकी पहचान देवीलाल के रूप में हुई। उसके गले में छेद बना हुआ था तथा चोटों के निशान थे। इस पर परिजनों ने उसकी हत्या का मामला दर्ज कराया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी लेकिन अभी तक सुराग नहीं लग पाया। देवीलाल के मोबाइल नहीं रखने पर पुलिस अभी तक उसके अंतिम लोकेशन को ट्रेस नहीं कर पाई। जांच में देरी होने पर परिजनों व क्षेत्र के लोगों ने प्रदर्शन किया तो मामले की जांच सुखेर थाने की बजाय अंबामाता थानाधिकारी को सौंप दी गई थी। तीन माह बीतने पर भी आरोपियों का खुलासा नहीं होने से परिजन व क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त था।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *