Header Banner

थानों व विद्यालयों में लगेंगे अणुव्रत आचार संहिता के बोर्ड

BY — February 20, 2014

अणुव्रत आचार संहिता के 151 वें पटट् का विमोचन

200206उदयपुर। आचार्य तुलसी जन्म शताब्दी वर्ष में तुलसी निकेतन विद्यालय में गुरुवार को अणुव्रत आचार संहिता के 151 वें बोर्ड का विमोचन किया गया। इस वर्ष आचार संहिता के 300 पट्ट एसएस कालेज आफ इंजीनियरिंग, उमरडा़ के सौजन्य से संभाग के सभी राजकीय विद्यालयों व पुलिस थाने में लगाए जाएंगे।

अणुव्रत समिति के सचिव एवं पूर्व निदेशक खान अरुण कोठारी ने बताया कि इसके तहत अब तक 150 पट्ट संभाग के विभिन्न थानों व विद्यालयों में लगाए जा चुके हैं। इस अवसर पर एस एस कालेज आफ इन्जनियरिंग के चेयरमैन मनमोहन राज सिंघवी, विज्ञान समिति के अध्यक्ष डॉ के एल कोठारी, अणुव्रत समिति के उपाध्यक्ष सवाई लाल पोखरना, एवं कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
तुलसी निकेतन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अरुण कोठारी ने बताया कि तुलसी निकेतन स्कूल की नई शाखा एवं  नए परिसर हेतु शीघ्र ही भूमि आवंटन करवाने की कार्यवाही शुरू की जाएगी। इस बाबत मनमोहनराज सिंघवी की अध्यक्षता में एक कमेटी का भीतर गठन किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply