शहर होगा भगवामय, व्यापक तैयारियां

BY — February 21, 2014

विराट हिन्दू शक्ति संगम व चतुर्वेणी पथसंचलन

170201उदयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से रविवार को शहर में पहली बार निकाले जाने वाले चतुर्वेणी पथ संचलन की तैयारियां जोरों पर है। चारों संचलन शहर के पटेल सर्कल, गुलाब बाग, महाकाल मंदिर व आयड़ क्षेत्र से प्रारम्भ होंगे।

इन चारों स्थानों से संचलन को सुविधापूर्वक निकालने के लिए संघ के कार्यकर्ताओं ने मार्ग का सर्वेक्षण कर लिया है। संचलन मार्ग की व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रही इसके लिए टोलिया गठन किया गया है। सभी स्थानों पर संचलन का सम्पत् दोपहर 12.30 बजे प्रारम्भ होंगे।
चारो संचलन का संगम सूरजपोल चौराहे पर दोपहर ठीक 3.00 बजे होगा। यहा से फतह स्कूल, गुरूद्वारा, कुम्हारो का भट्टा होते हुए  आप. 3.18 बजे महाराणा भूपाल खेल मैदान (एमबी कॉलेज ग्राउण्ड) पहुचेगा। महानगर संघचालक राजेन्द्रसिंह कोठारी ने नागरिक बंधुओं से सहयोग की अपेक्षा करते हुए निवेदन किया है कि संचलन समय एवं मार्ग क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य करें ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
शहर के प्रमुख चौराहों व मार्गों को की सजावट का जिम्मा विश्व हिन्दू परिषद्, बजरंग दल, विद्या भारती, सेवा भारती, हिन्दू जागरण मंच, उद्योग भारती, भारतीय मजदूर संघ, स्वदेशी जागरण मंच, अधिवक्ता परिषद्, इतिहास संकलन योजना, शिक्षक संघ, विद्यार्थी परिषद्,, वनवासी कल्याण परिषद् एवं राष्ट्र सेविका समिति, दुर्गा वहिनी, भाजपा महिला मोर्चा, युवा मोर्चा सहित विभिन्न संगठनों ने लिया है। विभिन्न समाज संगठनों, भारतीय सिंधु सभा, राष्ट्रीय सिख संगत, राष्ट्रीय मुस्लिम मंच, गरबा मण्डलों, गणेश उत्सव समितियों एवं धार्मिक संगठनों द्वारा संचलन के स्वागत की तैयारियां भी जा रही है। शहर में राष्ट्रभक्ति के भाव को प्रकट करने के लिए अधिकतम घरों पर भगवा पताका लगाने का कार्य भी किया जा रहा है।
पथसंचलन के संगम के पश्चात संचलन महाराणा भूपाल खेल मैदान (एमबी कॉलेज ग्राउण्ड) में आयोजित विराट हिन्दू शक्ति संगम में शामिल होगा। शहर के साथ ही उदयपुर व राजसमन्द जिले के स्वयंसेवकों एवं समाजजन को भी आमंत्रित किया गया है। नागरिक बंधुओं से आग्रह किया गया है कि वे अपने क्षेत्र से निकलने वाले पथसंचलन को निकटतम स्थान से देखे साथ ही ठीक 3.00 बजे सूरजपोल पर होने वाले संगम के विहंगम दृश्य के प्रत्यक्षदर्शी बने। विराट हिन्दू शक्ति संगम सायं 4.15 बजे महाराणा भूपाल खेल मैदान (एमबी कॉलेज ग्राउण्ड) पर होगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *