Header Banner

अरावली में आईआईआईई स्टूडेन्ट चेप्टर का शुभारम्भ

BY — February 22, 2014

220205उदयपुर। अरावली इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज (उमरड़ा) में शनिवार को आयोजित इण्डियन इन्स्टीट्यूट ऑफ इण्डस्ट्रीयल इंजीनियरिंग का शुभारम्भ हुआ। मुख्य अतिथि आईआईआईई कानपुर के अध्यक्ष रमेश खेरडरकर थे। अध्यक्षता पूर्व जनरल मैनेजर (एचआर) वेदान्ता ग्रुप आर. एल. तालिया ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व मानव संसाधन प्रमुख, वेदान्ता ग्रुप पी. के. जैन, आर. एस. मेहता व एन. एल. खेतान थे।

संस्था के निदेशक डॉ. अशोक जैन ने अतिथियों का स्वागत किया। इस स्टूडेन्ट चेप्टर का मुख्य उद्धेश्य औद्योगिक पटल पर ईंजीनियरिंग में अध्ययनरत छात्रों की भागीदारी को निर्धारित करना व विभिन्न तकनीकी प्रायोजन जैसे कार्यशाला, सेमिनार, इण्डस्ट्रीयल विजिट आदि का समय-समय पर आयोजन करना है। आरम्भ में अतिथि खेरडरकर ने स्टूडेन्ट चेप्टर के विभिन्न आयामों को विस्तार से समझाते हुए इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। अरावली संस्थान के 87 छात्रों ने इस चेप्टर की मेम्बरशिप ली व मुख्य कार्यकारिणी कमेटी में 7 विद्यार्थी वत्सल पांचाल, गजेरा जेक्स, अनिता मेनारिया, आर्श दवे, प्रियंक संत, मुकेश कुमार सिन्हा तथा कुशाल व्यास विभिन्न पदों पर मनोनीत हुए। संस्था के समूह निदेशक हेमन्त धाभाई ने अतिथियों को धन्यवाद दिया। भविष्य में भी विद्यार्थियों के वेलफेयर के लिए इन तकनीकी आयोजन की कटिबद्धता जताई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply