Header Banner

महाप्रज्ञ विहार में 27 को बैठक लेंगी वसुंधरा

BY — February 24, 2014

vasundharaउदयपुर। भारतीय जनता पार्टी की संभाग स्तरीय पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की बैठक 27 फरवरी को मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के मुख्य आतिथ्य में भुवाणा स्थिति महाप्रज्ञ विहार में होगी।

इसमें प्रदेश प्रभारी कप्तानसिंह सोलंकी, राष्ट्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री गुलाबचंद कटारिया, राष्ट्रीय सचिव किरण माहेश्व्री सहित प्रदेष भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस बैठक में संभाग की लोकसभा सीटों पर संभावित प्रत्याक्षियों के बारे में रायशुमारी की जाएगी। पहले यह बैठक 27 फरवरी को जयपुर में होनी थी। लोकसभा चुनाव में संभाग की लोकसभा सीटों क्रमश: उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़, राजसमन्द पर पार्टी के संभावित प्रत्याक्षियों के बारे में पार्टीजनों व जनप्रतिनिधियों के बारे में राय मशविरा किया जाएगा। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता संभाग के कार्यकर्ताओं से उम्मीदवारों के चयन हेतु फीडबैक लेंगे। सुबह 10 बजे से संभाग की विभिन्न लोकसभा वार बैठकों का आयोजन किया जायेगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply